रात में कौन सा फल खाना सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 12:12

रात को कौन-कौन से फल खाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

कोरोना वायरस के दौर ने हर इंसान को हेल्दी और फिट रहने का नया मंत्र दिया है। आज के दौर में हर इंसान चाहता है कि उसकी बॉडी हमेशा स्वस्थ रहे ताकि वो कोई वायरस या बीमारी की चपेट में न आए जाए। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आज लोग जिम, योग और हेल्दी फूड्स का सेवन कर रहे हैं। हेल्थ का ध्यान रखते वक्त अक्सर लोगों के दिमाग में एक सवाल आता है कि क्या रात को फ्रूट्स खाने चाहिए? अगर हम रात को फ्रूट्स खाते हैं तो हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अगर आपके मन में भी इसी तरह का कोई सवाल है तो आज आपको सबके जवाब मिलेंगे। रात को कौन-कौन से फल खाने चाहिए इसके लिए हमने पटना आयुर विज्ञान के डॉक्टर कौशल सिंह से बातचीत की।

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप रात में फलों का सेवन कर रहे हैं, तो फलों का चुनाव करें जिनमें फाइबर ज्यादा हो। इसके लिए आप केला, नाशपाती और सेब जैसे फलों का चुनाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रात में फल खाते वक्त ध्यान दें कि ये डिनर के 2 घंटे बाद ही खाया जाए। अगर आप डिनर करने के तुरंत बाद ही फल खाते हैं, तो इससे कब्ज, पेट दर्द और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

रात को कौन से फल नहीं खाने चाहिए?
डॉक्टर का कहना है कि रात के समय कभी भी खट्टे फल जैसे की मौसमी, संतरा और अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टे फलों में अम्लीय पदार्थ पाए जाते हैं, जिनको खाने के बाद सोने से पेट फूलना, कब्ज और पेट से संबंधित समस्या हो सकती हैं। अगर, आप रात में मौसमी का सेवन कर रहे हैं, तो इससे हार्ट बीट्स तेज हो सकती है।
रात को फल खाते वक्त क्या सावधानी बरतनी चाहिए

रात में खाना खाने के कुछ अंतराल के बाद ही फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों में फाइबर पाया जाता है, जो आसानी से पच जाता है। अगर आप डिनर के तुरंत बाद फल खाते हैं तो ये पाचन तंत्र पर प्रभाव डाल सकते हैं।

यदि रात को आप भोजन करने के बाद केले का सेवन कर रहे हैं तो रोजाना इसे खाने से बचें। रात को नियमित तौर पर केले का सेवन करने से वजन बढ़ना और मोटापा जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप वजन बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रात में केला खाना आपके लिए अच्छा है।



यदि आप रात को भूख लगने पर बिना सोचे समझे कोई फल खा ले रहे हो, तो ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र खराब भी हो सकता है। रात में फल का सेवन करने के कुछ देर बाद टहलें, तुरंत सोने न जाएं।

अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या थायराइड जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो रात में फलों का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बातचीत जरूर करें। दरअसल, डायबिटीज वाले मरीज के लिए फल खाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। फल में शुगर काफी मात्रा में पाई जाती है, जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को आसानी से बढ़ा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info